Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मंदिर में तोड़फोड़ और चोरी का आरोपी 04 घंटे में गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

मंदिर में तोड़फोड़ और चोरी का आरोपी 04 घंटे में गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 30/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद के दन्या थानांतर्गत शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर मंदिर के विभिन्न प्रकार के 19 बर्तन चुराने वाला शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसके कब्जे से मंदिर से चुराया गया सारा माल बरामद कर लिया है और उसके खिलाफ ​विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को लीलाधर जोशी ने थाना दन्या में तहरीर दी कि विशन सिंह द्वारा सोमवार रात्रि में उर्धेश्वर शिव मन्दिर में तोड़फोड़ कर मन्दिर की सारी मूर्तियां व दरवाजे​-खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया और कई बर्तन चुरा लिये। इस पर थाना दन्या में धारा 298, 305 (घ), 331 व 324(4) बीएनएस के तहत आरोपी के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत की गई। मामले के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी कर जानकारी जुटाई और प्राथमिकी दर्ज होने के 04 घंटे के भीतर आरोपित विशन सिंह पुत्र रतन सिंह, निवासी ग्राम-गल्ली, थाना दन्या, अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी का सामान की शत-प्रतिशत बरामद कर लिया गया। बाद में पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। विशन सिंह के कब्जे से चोरी किये गए बर्तन बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस टीम में जागेश्वर चौकी प्रभारी भगवान गिरी, हेड कांस्टेबल गोपाल गिरी, कांस्टेबल कुन्दन सिंह, मो. मंसूर व होमगार्ड ललित प्रसाद शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निजी अस्पताल में दो दिन के नवजात की मौत
Next: शराब की पांच भट्ठी तोड़ीं, तीन के खिलाफ केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.