Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • शराब की पांच भट्ठी तोड़ीं, तीन के खिलाफ केस
  • ऊधम सिंह नगर

शराब की पांच भट्ठी तोड़ीं, तीन के खिलाफ केस

AltnewsUttarakhand 30/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)। आबकारी और आईटीआई थाना पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ अलग-अलग अभियान चलाया। इस दौरान दोनों टीमों ने पांच भट्ठी तोड़कर 20 हजार लीटर लाहन मौके पर नष्ट किया। आबकारी विभाग ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया। मंगलवार की शाम आबकारी विभाग और आईटीआई थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने पतरामपुर, भोगपुर डैम के किनारे, ग्राम बरखेड़ी, खाईखेड़ा में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने तीन भट्ठी तोड़कर 140 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। साथ ही 9500 लीटर लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया। वहीं आईटीआई थाना पुलिस ने गांव कनकपुर क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। जहां पुलिस टीम ने दो भट्ठियों को तोड़कर लगभग 10 हजार लीटर लहन नष्ट किया। आबकारी विभाग ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जहां आबकारी विभाग की टीम में निरीक्षक सोनू सिंह, आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी, आबकारी निरीक्षक बृजेश नारायण जोशी, पुलिस टीम में एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट, कांस्टेबल रमेश सिंह, अमित राणा शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मंदिर में तोड़फोड़ और चोरी का आरोपी 04 घंटे में गिरफ्तार
Next: श्यामपुर में साले ने जीजा को डंडे से पीटकर मार डाला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.