Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धौलादेवी के शिक्षक देंगे धरना, पदोन्नति और स्थानांतरण की रखी मांग
  • अल्मोड़ा

धौलादेवी के शिक्षक देंगे धरना, पदोन्नति और स्थानांतरण की रखी मांग

AltnewsUttarakhand 24/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती निरस्त करने, शिक्षकों के प्रत्येक स्तर पर पदोन्नति सुनिश्चित करने और लंबित स्थानांतरण प्रक्रियाओं को पूर्ण करने की मांग को लेकर सोमवार को धौलादेवी ब्लॉक के राजकीय शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक धौलादेवी के ब्लॉक अध्यक्ष त्रिभुवन बिष्ट और ब्लॉक मंत्री नितेश कांडपाल ने बताया कि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर 18 अगस्त से चॉकडाउन आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इस उपेक्षा से शिक्षकों में भारी आक्रोश है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य का निर्माण करते हैं, लेकिन वर्षों से पदोन्नति न होने से उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है। कई शिक्षक एक ही पद पर 20 से 30 वर्ष की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। प्रशासनिक और शैक्षणिक संवर्ग अलग किए जाने से पदोन्नति के अवसर पहले ही सीमित हो गए हैं, और अब सरकार पदोन्नति के पदों पर सीधी भर्ती करने की योजना बना रही है, जिससे शिक्षकों की उम्मीदें पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि कई शिक्षक दुर्गम क्षेत्रों में वर्षों से तैनात हैं और स्थानांतरण न होने के कारण उन्हें गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संघ के प्रांतीय पदाधिकारी इन मांगों को लेकर कई बार शासन से वार्ता कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया है। इन परिस्थितियों को देखते हुए 25 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। संघ ने सभी शिक्षकों से इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रोटोकॉल तोड़ जनता के बीच पहुंचे सीएम धामी
Next: यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षा देने 30 फीसदी अभ्यर्थी ही पहुंचे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.