Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा
  • अल्मोड़ा

मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा

AltnewsUttarakhand 24/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान जंगल क्षेत्र में भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक को सकुशल रेस्क्यू कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस की इस पहल से युवक के परिजनों ने आभार जताया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 9 बजे चौकी मोरनौला, थाना लमगड़ा की पुलिस टीम शहरफाटक से मोरनौला के बीच जंगल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक अर्धनग्न अवस्था में घूमता मिला। प्रथम दृष्टया युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था। युवक की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस टीम उसे चौकी मोरनौला लेकर आई और वस्त्र उपलब्ध कराकर सुरक्षित किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम ललित सिंह कुंवर, निवासी ग्राम थाली, पोस्ट नर्तोला, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल, उम्र 25 वर्ष बताया। पुलिस ने युवक के परिजनों को दूरभाष से सूचना दी। 24 सितंबर की सुबह युवक के पिता मानसिंह कुंवर ग्रामवासियों के साथ चौकी मोरनौला पहुंचे और अपने बेटे को सकुशल देखकर पुलिस का आभार जताया। रेस्क्यू टीम में उप निरीक्षक नरेश कोहली, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र मेहता और हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह बिष्ट शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नंदा देवी मेले में झूला टूटने से महिला और युवक घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Next: मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.