Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में प्रसव व्यवस्था में सुधार की मांग, रेडक्रॉस और पार्षदों ने जताई नाराजगी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में प्रसव व्यवस्था में सुधार की मांग, रेडक्रॉस और पार्षदों ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 17/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज के प्रसूति विभाग में प्रसव के लिए पहुंच रही महिलाओं को लगातार हायर सेंटर रेफर किए जाने के मामले में आखिरकार जनता की नाराजगी सामने आ गई है। महिलाओं और उनके परिजनों की परेशानी को देखते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों और पार्षदों ने गुरुवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज की लचर व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। रेडक्रॉस के प्रांतीय सदस्य मनोज सनवाल और पार्षद अमित साह मोनू के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज का प्रसव विभाग अब रेफरल सेंटर बन गया है। यहां प्रसव के लिए आने वाली अधिकांश महिलाओं को बिना उचित कारण बताए हायर सेंटर भेजा जा रहा है, जिससे मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की गई है और 25 जुलाई तक व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। पार्षदों ने चेताया कि यदि इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। पार्षद अमित साह मोनू ने कहा कि सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से जनता को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेडक्रॉस के मनोज सनवाल ने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय महिलाएं बड़ी उम्मीदों के साथ मेडिकल कॉलेज आती हैं, लेकिन उन्हें रेफर कर आर्थिक और मानसिक पीड़ा दी जा रही है। जिलाधिकारी से मिलने वालों में रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष आशीष वर्मा, मनोज सनवाल, दीप जोशी, यूथ रेडक्रॉस अध्यक्ष व पार्षद अमित साह मोनू, अर्जुन बिष्ट, वंदना वर्मा, अंजू बिष्ट, राहुल जोशी, मीरा मिश्रा, ज्योति साह, अभिषेक जोशी, श्याम पांडेय सहित कई पार्षद शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मंत्री गणेश जोशी ने ली उपनल की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
Next: वीपीकेएएस अल्मोड़ा और फ्यूजन क्रॉप साइंस पुणे में समझौता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.