Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मासी इंटर कॉलेज में छात्रों को सिखाए आग से बचाव के तरीके
  • अल्मोड़ा

मासी इंटर कॉलेज में छात्रों को सिखाए आग से बचाव के तरीके

AltnewsUttarakhand 08/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में अग्नि सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत मासी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आग से बचाव एवं अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के साथ फायर एक्सटिंग्विशर के प्रयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत नरेश जोशी ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को आग लगने पर घबराने के बजाय तत्काल सुरक्षित उपाय अपनाने और समय रहते अग्निशमन विभाग को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में वनाग्नि की घटनाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय तथा आगजनी की किसी भी घटना की तत्काल सूचना संबंधित फायर स्टेशन को देने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में अग्निशमन कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर के संचालन एवं उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्र-छात्राओं को आग पर काबू पाने का अभ्यास भी कराया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर कार्यशाला आयोजित, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दिए निर्देश
Next: गैरसैंण बने स्थायी राजधानी, वहीं स्थापित हो उच्च न्यायालय: उपपा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.