Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मासिक अपराध गोष्ठी में नशा, साइबर अपराध और कानून व्यवस्था पर एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश
  • अल्मोड़ा

मासिक अपराध गोष्ठी में नशा, साइबर अपराध और कानून व्यवस्था पर एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

AltnewsUttarakhand 24/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन अल्मोड़ा सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, नशा तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई, साइबर अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था, कांवड़ यात्रा, मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन तथा यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सैनिक सम्मेलन से हुई, जिसमें पुलिस कर्मियों की व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके बाद अपराध गोष्ठी में लंबित विवेचनाओं एवं अभियुक्तों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध विवेचना कर मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी को नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए मादक पदार्थों की बरामदगी बढ़ाने, नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। ई-बीट बुक को शत-प्रतिशत अद्यतन रखने, नियमित बीट भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित करने और पुलिस-जन विश्वास को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में लंबित ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शिकायतों, सीएम हेल्पलाइन, माल मुकदमाती, समन, नोटिस और वारंटों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने, कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्क निगरानी, नियमित चेकिंग, सायंकालीन एवं रात्रि गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया। मानसून को देखते हुए सभी थानों एवं फायर स्टेशनों को आपदा प्रबंधन उपकरण हर समय तैयार रखने और पर्याप्त कार्मिक उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए गए।

यातायात व्यवस्था को लेकर ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग, बिना नंबर प्लेट, नाबालिग वाहन चालकों तथा रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। दुर्घटना संभावित स्थलों एवं ब्लाइंड स्पॉटों को चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने को भी कहा गया। साइबर अपराधों के मामलों में साइबर सेल के साथ समन्वय बढ़ाने, साइबर जागरूकता अभियान चलाने, मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम) पोर्टल के माध्यम से ठगी की धनराशि होल्ड कराने संबंधी जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा सीईआईआर पोर्टल के जरिए अधिक से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान सहायक निदेशक अभियोजन सुनीता भट्ट ने अभियोजन संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की हिदायत भी दी।

इस अवसर पर थाना दन्या में दर्ज हत्या के एक मामले में जम्मू-कश्मीर से दो आरोपियों की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका निभाने वाली थाना लमगड़ा में तैनात महिला कांस्टेबल इंद्रा मिश्रा को जून-जुलाई 2026 का ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ घोषित किया गया। इसके अलावा प्रभावी पुलिसिंग, उत्कृष्ट गुडवर्क और मानवीय कार्यों के लिए 24 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में सीओ बलवंत सिंह रावत, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र, कोतवाली अल्मोड़ा के प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय, महिला कोतवाली प्रभारी जानकी भंडारी, सोमेश्वर के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी, रानीखेत के प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी, चौखुटिया के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, द्वाराहाट के प्रभारी निरीक्षक विनोद जोशी, यातायात प्रभारी हयात सिंह, देघाट थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद, लमगड़ा थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह, धौलछीना थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा, भतरौजखान थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, दन्या थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महन्त, एसडीआरएफ/पीएसी के कंपनी कमांडर, साइबर सेल प्रभारी राहुल राठी, एसओजी प्रभारी सुनील धानिक सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा, पात्रों को समयबद्ध ऋण वितरण के निर्देश
Next: लखपति दीदी सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का सम्मान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.