Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मौसम के अलर्ट के चलते विभागीय बैठकें और शिविर स्थगित, कार्यक्षेत्र में मौजूद रहेंगे अधिकारी
  • अल्मोड़ा

मौसम के अलर्ट के चलते विभागीय बैठकें और शिविर स्थगित, कार्यक्षेत्र में मौजूद रहेंगे अधिकारी

AltnewsUttarakhand 19/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मौसम विभाग की ओर से भारी वर्षा एवं संभावित प्राकृतिक आपदा की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद में आगामी एक सप्ताह तक सभी विभागीय बैठकें, समीक्षा बैठकें, शिविर तथा बीडीसी बैठकें स्थगित रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मौजूद रहकर संभावित आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

रविवार को नवीन कलक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए सभी विभागों का फील्ड में सक्रिय रहना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में विभागवार आपदा प्रबंधन की तैयारियों, संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की स्थिति, राहत एवं बचाव दलों की उपलब्धता, जेसीबी, पोकलैंड, डंपर सहित आवश्यक मशीनरी, मानवबल तथा अन्य संसाधनों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विद्युत, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सेवाएं निर्बाध बनाए रखने और किसी भी व्यवधान की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को 24×7 सक्रिय रखने तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आपदा नियंत्रण कक्ष के साथ सतत समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील स्तर पर गठित आईआरएस, आईआरटी एवं क्यूआरटी में नामित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और किसी भी घटना की सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने के लिए कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित और जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूर्ण सतर्कता बनाए रखें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डोबा-चौसली मोटर मार्ग भारी वाहनों को छोड़ सभी वाहनों के लिए खुला
Next: हर्ष कनवाल बने कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.