Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • मवेशियों को चुगाने जंगल गए ग्रामीण को बाघ ने मार डाला
  • ऊधम सिंह नगर

मवेशियों को चुगाने जंगल गए ग्रामीण को बाघ ने मार डाला

AltnewsUttarakhand 15/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम टुकड़ी में शुक्रवार को मवेशियों को जंगल में चुगाने गए ग्रामीण का शनिवार को क्षत-विक्षत शव दक्षिणी जौलासाल रेंज में मिला है। सूचना पर मौके पर वन अधिकारी पहुंचे। उन्होंने बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत होने की बात कही है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को 40 वर्षीय मुख्त्यार सिंह उर्फ पम्मा पुत्र दलबीर सिंह मवेशियों को चुगाने के लिए जंगल गया था। देर शाम तक घर वापस न आने पर उन्होंने उसकी खोज की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने फिर खोजबीन शुरू की। सुबह करीब 9.30 बजे मुख्त्यार का शव ग्राम टुकड़ी के निकट दक्षिणी जौलासाल वन रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र कक्ष छह में मिला। सूचना पर दक्षिणी जौलासाल रेंजर महेश जोशी और रनसाली रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर मिले पगचिह्न बाघ के बताए हैं। पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा भी पहुंचे। उन्होंने डीएफओ हिमांशु बागरी से फोन पर बात कर गांव में फेंसिंग और पीड़ित परिवार को मुआवजे की राशि देने की मांग की। उन्होंने बताया कि परिजनों को दो लाख का मुआवजा एक-दो दिन में और शेष चार लाख की राशि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दी जाएगी। रेंजर महेश जोशी ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या बाघ के हमले से मौत का अनुमान है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्त्यार अपने माता-पिता के साथ रहता था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नमाज के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए बवाल में तीन गिरफ्तार
Next: स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर बिल में तीन से चार फीसदी तक छूट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.