Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति बने प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट
  • अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति बने प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट

AltnewsUttarakhand 23/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में भौतिक विज्ञान के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट को नियुक्त किया गया है। लोकभवन से जारी आदेश के अनुसार उन्हें विश्वविद्यालय के कुलपति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले प्रो. बिष्ट सोबन सिंह जीना परिसर के निदेशक के रूप में दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। उन्होंने कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्रो. बिष्ट ने विश्वविद्यालय में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रॉक्टर, पुस्तकालय सदस्य, फ्लाइंग स्क्वाड सदस्य, टीम मैनेजर, बीएड प्रवेश एवं मुख्य परीक्षा पर्यवेक्षक, प्रशिक्षक सिस्को स्थानीय अकादमी, पुस्तकालय प्रभारी, छात्र कल्याण के सहायक डीन, एएस परीक्षा, रैगिंग विरोधी समिति के सदस्य, यूसीसीसी में कोर समन्वयक (भौतिकी), सहायक नियंत्रक (केंद्रीय मूल्यांकन), जिला समन्वयक (अल्मोड़ा) यू-कॉस्ट और स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं की प्रवेश समिति के संयोजक सहित विभिन्न प्रशासनिक दायित्व निभाए हैं। प्रो. बिष्ट का शोध क्षेत्र न्यूक्लिअर एरिया, हाई एनर्जी पार्टिकल फिजिक्स, क्वांटम फील्ड थ्योरी, मैथेमेटिकल फिजिक्स और क्लाइमेट चेंज रहा है। उनके पास 27 वर्षों का शिक्षण अनुभव है। उनके निर्देशन में 17 शोधार्थी पीएचडी पूरी कर चुके हैं, जबकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में उनके 150 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें चीन और इंग्लैंड सहित विभिन्न देशों में सम्मान प्राप्त हुए हैं। उन्होंने इटली, हनोई, स्पेन और सिंगापुर का शैक्षिक भ्रमण भी किया है। कुलपति बनने के बाद पहली बार परिसर पहुंचने पर प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट का प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट, डीएसडब्ल्यू प्रो. संजीव आर्या, कुलानुशासक डॉ. धनी आर्या, संकायाध्यक्ष कला प्रो. एचसी जोशी, डॉ. प्रतिभा फुलोरिया, डॉ. गौरव कर्नाटक, डॉ. बीसीएस चौहान, डॉ. तिलक जोशी, डॉ. पवन जोशी, जयवीर सिंह नेगी, भीम सिंह, हीरा सिंह, दान सिंह, धीरेंद्र रायल, प्रो. रुबीना अमान, डॉ. राजेंद्र जोशी, डॉ. सबीहा नाज, डॉ. प्रियंका सहित विभाग के अन्य लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कैनाल रोड पर चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
Next: एमडीएमए नशा तस्करी में चार छात्र समेत छह युवा गिरफ्तार, 44.61 ग्राम ड्रग बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.