Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • मेरे घर में टंकी नहीं कह, ओवरहेड टैंक में कूदा युवक
  • ऊधम सिंह नगर

मेरे घर में टंकी नहीं कह, ओवरहेड टैंक में कूदा युवक

AltnewsUttarakhand 26/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)। गांव मड़ैया बक्शी में शनिवार को एक युवक ओवरहेड वाटर टैंक में घुस गया। युवक टैंक का ढक्कन खोलकर उसमें कूद गया और नहाने लगा। ऑपरेटर ने युवक को मना किया तो बोला मेरे घर में टंकी क्यों नहीं लगवाई है, ऐसे में मैं कहां नहाऊं! बाद में युवक को बाहर निकालकर टैंक की सफाई की गई। ओवरहेड वाटर टैंक के ऑपरेटर ने बताया कि गांव मड़ैया बक्शी में ओवरहेड वाटर टैंक है। इस ओवरहेड टैंक से आसपास के पांच गांवों में पानी सप्लाई होता है। शनिवार को गांव रतनपुरा निवासी महावीर पुत्र शेर सिंह इस टैंक चढ़ गया और टैंक का ढक्कन खोलकर उसमें कूदकर नहाने लगा। कुछ देर बाद जब इसका पता ऑपरेटर राजेश कुमार को लगा तो उसने तुरंत टैंक पर चढ़कर महावीर को बाहर निकलने को कहा, लेकिन टैंक में घुसा महावीर आराम से नहाकर बाहर निकला। ऑपरेटर ने उसको डांटकर पूछा तो उसने कहा कि उसके घर पानी की टंकी क्यों नहीं लगाई गई है, मैं कहां नहाऊं! और जब गेट खुला है तो नहाने के लिए किससे पूछना। इसके बाद ऑपरेटर ने इसकी शिकायत उप प्रधान रघुवीर सिंह से की। इसके बाद पहुंचे रघुवीर सिंह ने महावीर को नीचे उतारने के बाद वाटर टैंक का सारा पानी निकलवाया और उसको साफ करवाया।

अनहोनी होती तो कौन होता जिम्मेदार?
रघुवीर ने बताया कि यह एक बड़ी घटना है। जिस तरह युवक टैंक के अंदर घुसा अगर कोई हादसा हो जाता तो किसी को पता भी नहीं चलता, साथ ही पानी भी दूषित होता। इससे पांच गांवों में महामारी फैलने की आशंका थी। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जहां-जहां आवरहेड टैंक बने हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी विभाग और ठेकेदार की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गेट से लेकर टैंक के ढक्कन पर ताले लगाने चाहिए, जिससे ऐसी घटना दोबार न हो।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: युवक की मौत में अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा
Next: शिक्षक कर्मचारियों के अवशेष वेतन भुगतान की सहमति मिलने पर खुशी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.