Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 16,000 कमाने वाले मिस्त्री को जीएसटी विभाग ने थमा दिया 1.96 करोड़ का डिमांड नोटिस, सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा
  • राष्ट्रीय

16,000 कमाने वाले मिस्त्री को जीएसटी विभाग ने थमा दिया 1.96 करोड़ का डिमांड नोटिस, सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा

AltnewsUttarakhand 24/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पाटन (आरएनएस)।  गुजरात के पाटन जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मिस्त्री को 1.96 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस मिला है। अहमदाबाद में मिस्त्री का काम करने वाले सुनील सथवारा, जिनकी मासिक आय महज 16-17 हजार रुपए है, बेंगलुरु जीएसटी विभाग से मिले इस नोटिस से सन्न रह गए।
जांच में पता चला कि सुनील सथवारा के नाम पर 11 कंपनियां चल रही हैं, जो देश के विभिन्न राज्यों – उत्तर प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार में पंजीकृत हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इन कंपनियों के पंजीकरण के लिए सुनील के नकली आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल किया गया था।
जब सुनील को टैक्स नोटिस मिला, तो उन्होंने एक वकील से संपर्क किया और दस्तावेजों की जांच कराई। जांच में फर्जी दस्तावेजों का खुलासा होने पर उन्होंने गृह विभाग और क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। सुनील का कहना है कि उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग करके एक संगठित गिरोह इस रैकेट को चला रहा है।
इस मामले की जांच अब गांधीनगर सीआईडी क्राइम को सौंप दी गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस रैकेट के पीछे कौन है, असली आरोपी कौन हैं और उनका मकसद क्या था। यह मामला फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और जीएसटी चोरी के एक बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करता है। यह घटना आम नागरिकों के दस्तावेजों की सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे को भी उजागर करती है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के नगर निकायों में सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, रूझान एवं परिणाम राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर किए जाएंगे प्रदर्शित
Next: महाराष्ट्र : भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.