Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मृत महिला के बैंक खाते से 8.50 लाख ट्रांसफर करने में दो पर केस
  • देहरादून

मृत महिला के बैंक खाते से 8.50 लाख ट्रांसफर करने में दो पर केस

AltnewsUttarakhand 05/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  मृत महिला के बैंक खाते से धोखाधड़ी से 8.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। शिकायत पर बसंत विहार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसंत विहार थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि सुभाष ध्यानी निवासी लेन 11, विजय पार्क ने तहरीर दी। तहरीर में कहा कि उनकी बेटी नीलम ध्यानी का निधन 9 मार्च 2022 को गंभीर बीमारी के कारण हो गया था। नीलम की मृत्यु के बाद उनके बैंक खाते की जांच करने पर पता चला कि रोहित कांडपाल निवासी सरस्वती भवन, बैंक कॉलोनी, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश और उनके साथी अभिलाष ने विभिन्न तारीखों मेनीलम के खाते से कुल 8,50,800 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर किए। आरोप है कि रोहित कांडपाल उनकी पुत्री का मुंहबोला भाई था। जिसके कारण नीलम को उस पर भरोसा था। जब सुभाष ने रोहित से उक्त राशि वापस मांगी तो रोहित ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बसंत विहार थाना पुलिस ने सुभाष ध्यानी की तहरीर के आधार पर रोहित कांडपाल और अभिलाष के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली के लिए उपवास पर बैठे शिक्षक और कर्मचारी
Next: नकली दवा रैकेट में किंगपिन दंपति गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.