Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नकली दवा रैकेट में किंगपिन दंपति गिरफ्तार
  • देहरादून

नकली दवा रैकेट में किंगपिन दंपति गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 05/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सेलाकुई में ब्रांडेड कंपनियों के नाम की नकली दवा बनाने वाले रैकेट के किंगपिन दंपति को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। कोरोना काल के दौरान नकली रेमडेसिविर के इंजेक्शन की बनाकर बेचे थे। दोनों को गुरुवार को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार कर दून लाया गया। यहां पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से दंपति को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गैंग में पांच दवा फैक्ट्रियों के मालिक, सप्लायर, दवा रैपर प्रिंट करने में शामिल कुल 12 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। अब पुलिस जांच कर रही है कि नकली दवाएं बनाने में कोई और फैक्ट्री तो शामिल नहीं थी। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि बीते एक जून को सेलाकुई इंडस्ट्रीयल एरिया से ब्रांडेड कंपनी के निकली दवा रैपर व नकली आउटर बॉक्स, लेबल और क्यूआर कोड के साथ आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में जांच भी एसटीएफ को ट्रांसफर कर दी गई। जांच के दौरान रैकेट का संचालन कर रहे नवीन बंसल समेत 10 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें पांच दवा फैक्ट्री संचालक हैं। जांच में पता लगा कि नवीन बंसल के साथ वर्ष 2023 से इस रैकेट का संचालन प्रदीप कुमार और उसकी पत्नी श्रुति डावर निवासी सेक्टर 13/17 पानीपत, हरियाणा कर रहे थे। यह दोनों अपने पतों से फरार हो गए। प्रदीप कुमार ने अपनी पत्नी श्रुति डावर के नाम से एक फर्म साईं फार्मा खोली गई थी। प्रदीप कुमार और नवीन बंसल मिलकर ब्रांडेड दवाओं के नकली आउटर बॉक्स देहरादून सेलाकुई में संतोष कुमार से बनवाते थे। उसे वी ट्रांस ट्रांसपोर्ट सेलाकुई से भिवाड़ी, राजस्थान मंगवाते। दवाओं को पैक कराने के लिए ब्रांडेड मेडिसिन कंपनी नाम के एल्यूमिनियम फॉयल बद्दी हिमाचल प्रदेश के विजय कुमार पाण्डेय की फर्म एवी फायल से बनवाते थे। इनमें पैक करने के लिए दवाएं भी देहरादून सेलाकुई और हरिद्वार जिला स्थित फैक्ट्री में बनवाई जाती। दवाओं की टेबलेट भी भिवाड़ी मंगवाकर वहां बिल्सटर मशीन की मदद से पैक करते। इसके बाद पंकज शर्मा की नोबल फार्मेसी पंचकुला की एंबुलेंस की मदद से अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करते थे। पानीपत, हरियाणा में आरोपी प्रदीप कुमार का एक एपी मेडिकोज नाम से मेडिकल स्टोर है। उसके जरिए दवाएं बेचने के साथ उत्तराखंड, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत छह राज्यों राज्यों में सप्लाई की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मृत महिला के बैंक खाते से 8.50 लाख ट्रांसफर करने में दो पर केस
Next: टेलर की दुकान में चोरी का खुलासा, आरोपी को पुलिस ने आठ घंटे में किया गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.