Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मुंबई में भारी बारिश ने बरपाया कहर, बीएमसी ने दर्ज की 79 घटनाएं; 3 घायल
  • राष्ट्रीय

मुंबई में भारी बारिश ने बरपाया कहर, बीएमसी ने दर्ज की 79 घटनाएं; 3 घायल

AltnewsUttarakhand 27/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

मुंबई (आरएनएस)।  मुंबई में मॉनसून के दस्तक देने से पहले ही भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। मुंबई में मूसलाधार बारिश के साथ ही शहर में पेड़ गिरने, शॉर्ट सर्किट और घर की दीवार गिरने की कई घटनाएं सामने आई हैं। बीएमसी के मुताबिक मुंबई में बारिश से हुए नुकसान को लेकर 79 मामले दर्ज किए गए हैं।
बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (बीएमसी) ने एक बयान में बताया कि शहर भर में 79 मामले सामने आए हैं, जिससे यातायात जाम हो गया और दिन भर जलमग्न सड़कों पर चलने वाले यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। मुंबई में 25 जगह शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने के मामले सामने आए थे। वहीं, मुंबई में 45 अलग-अलग जगह पेड़ गिरने के मामले दर्ज किए गए हैं।
बीएमसी ने बताया कि 9 जगहों पर भारी बारिश के कारण घर का हिस्सा गिर गया। इसके अलावा, 3 लोगों के घायल होने की सूचना भी मिली है। साथ ही, मुंबई के फोर्ट इलाके में सेंट जेवियर्स कॉलेज के पास पेड़ गिरने से 24 वर्षीय एक युवक घायल हो गया। पीड़ित की पहचान साईराज पवार के रूप में हुई है, जिसे सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत अब स्थिर है।
बीएमसी के मुताबिक, माहिम पश्चिम में एक दो मंजिला घर की दीवार गिरने की घटना सामने आई। मलबे में दो स्थानीय लोग फंस गए, लेकिन उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है।
मुंबई, कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र में भारी बारिश के भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शहरी विकास एवं आवास मंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को प्रशासन को सतर्क रहने और राहत कार्य चलाने का निर्देश दिया है।
उन्होंने प्रशासन को विशेष रूप से पिछले दो दिनों से भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित पुणे, सतारा, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, ठाणे, पालघर जैसे जिलों में राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री शिंदे के कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उन्होंने ठाणे और भारी बारिश वाले अन्य जिलों में स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ चर्चा भी की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में हो 25 प्रतिशत की वृद्धि
Next: 21 जून को भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.