Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पिथौरागढ़
  • मुनस्यारी में रक्त दान शिविर आयोजित
  • पिथौरागढ़

मुनस्यारी में रक्त दान शिविर आयोजित

AltnewsUttarakhand 09/06/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

पिथौरागढ़(आरएनएस)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जोहार मुनस्यारी डॉक्टर्स एसोसिएशन, स्वास्थ्य विभाग और जोहार शौका केंद्रीय समिति के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार मुनस्यारी में रक्त दान शिविर आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र पांगती एवं आईटीबीपी कमांडेंट डॉ विजय पॉल के द्वारा किया गया। शिविर में 40 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। जिसमें युवा, महिलाएं एवं आईटीबीपी जवानों ने बढ़चढ़ कर रक्त दान किया। रक्तदान में मुख्यालय के साथ साथ मल्ला दुम्मर, मदकोट, धुनामानी के 20 वर्ष से 58 वर्ष तक के लोगों ने रक्तदान किया।रक्तदाताओं को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ एवं जोहार मुनस्यारी डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।
साथ ही जोहार मुनस्यारी डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी को नेबुलाइजर, बीपी उपकरण एवं आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए।इस अवसर पर डॉ नारायण सिंह पांगती, डा जनार्दन पांगती, नरेंद्र जंगपांगी, कैलाश धर्मशक्तू ,डॉ गौरव कुमार, सभासद तल्ला घोरपट्टा जितेंद्र ज्येष्ठा, शैलेंद्र पांगती एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला कृषकों से वैज्ञानिकों का संवाद, पर्वतीय कृषि के लिए हल्के और अनुकूल यंत्रों की मांग
Next: तराई बीज निगम की नीलामी के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.