Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • तराई बीज निगम की नीलामी के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

तराई बीज निगम की नीलामी के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 09/06/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। भारतीय किसान यूनियन (एकता) उगराहां ने प्रदर्शन कर तराई बीज विकास निगम की नीलामी को रद्द करने की मांग की। साथ ही, अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में एसडीएम के वरिष्ठ व्यक्तिगत सहायक को सौंपा। सोमवार को किसानों ने यूनियन के प्रदेश महासचिव अवतार सिंह के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तराई बीज विकास निगम की नीलामी को रद्द करने की मांग की। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया कि पंतनगर स्थित तराई बीज विकास निगम, जो क्षेत्र के किसानों की एक प्रमुख बीज संस्था रही है और जिसने तराई क्षेत्र को एक नई पहचान दी है, आज अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रही है। निगम की संपत्तियों को नीलाम किए जाने की प्रक्रिया से किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों ने इस नीलामी को संस्था की लूट करार देते हुए संपूर्ण नीलामी प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि नीलामी प्रक्रिया के लिए गठित समिति में अंशधारकों द्वारा चयनित किसी भी निदेशक को शामिल नहीं किया गया है, जबकि भ्रष्टाचार के आरोपों में पूर्व में जेल जा चुके एक कर्मचारी को समिति का सदस्य बनाया गया है, जो पूरी तरह अनुचित है।वहीं, पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार के कारण आने वाली इमारतों की नीलामी को तो जायज़ ठहराया जा सकता है, लेकिन हल्दी बीज विधायन संयंत्र और अन्य बीज विधायन इकाइयों की चालू हालत में मौजूद मशीनों को कबाड़ के भाव बेचना साफ़ तौर पर भ्रष्टाचार को दर्शाता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि निगम की हज़ारों करोड़ रुपये की संपत्ति को मात्र साढ़े छह करोड़ रुपये में बेचने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसानों ने मिलीभगत करार दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में टीका सिंह सैनी, निसार, मुख्तार सिंह, महेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, राम अवतार, जगबीर सिंह, अनवर अली, दीप सिंह, मनदीप सिंह, हम प्रसाद आर्य, जगतार सिंह और सतीश कुमार शामिल थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुनस्यारी में रक्त दान शिविर आयोजित
Next: ज्वालापुर में सड़क पर हंगामा, पांच युवक हिरासत में

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.