Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • नाले और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई हो
  • ऊधम सिंह नगर

नाले और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई हो

AltnewsUttarakhand 20/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
रुद्रपुर(आरएनएस)।  कंजाबाग रोड दुग्ध डेरी के पास नाले और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने को लेकर आक्रोशित वार्डवासियों ने एसडीएम रविन्द्र बिष्ट को ज्ञापन सौंप तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। अमाऊं व कंजाबाग के बीच से खकरा नाला बहता है। एसडीएम से मिले लोगों ने कहा कि सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा डालने से लोगों का जीना दूभर हो गया है। कुछ लोग नाले में कूड़ा फेंक रहे हैं, जिससे नाले का रुख बदलने का खतरा बना हुआ है। अगर इन स्थानों पर कूड़ा फेंकना बंद नहीं किया गया तो बरसात के समय स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं काफी समय से वार्ड के लोग भूमि की पैमाइश की मांग कर रहे हैं, लेकिन राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश नहीं की जा रही है। चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के अन्दर सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर और नाले में कूड़ा फेंकने को नहीं रोका गया तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेत्री अंजू देवी, नंदन सिंह खड़ायत, अमित पांडेय, कविता, विमला पांडेय, रोहित शर्मा, प्रताप सिंह धामी, कमला जोशी, प्रकाश पांडेय आदि रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मारपीट के आरोप में तीन युवकों पर केस
Next: उत्तराखंड यात्रा विकास प्राधिकरण गठन पर तत्काल हो कार्यवाही: महाराज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.