Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • नाबालिग को ले जाने वाला 5 हजार का इनामी दबोचा
  • ऊधम सिंह नगर

नाबालिग को ले जाने वाला 5 हजार का इनामी दबोचा

AltnewsUttarakhand 19/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।   कोतवाली पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नाबालिग और एक मासूम बच्चे को भी बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र से एक 15 वर्षीय नाबालिग संदिग्ध परिस्थिति में 13 जून 2023 को लापता हुई थी। उसके परिजनों ने बाजपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं मामले की जांच में यूपी के जिला कासगंज के गुलाबगड़ी निवासी राजेश कुमार पुत्र नरेश द्वारा उसे ले जाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपी युवक और नाबालिग की तलाश की, लेकिन नाबालिग का पता नहीं चला। जिसके चलते पुलिस ने फरार आरोपी पर 5 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की। वहीं इसी के चलते पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नाबालिग के साथ राजस्थान के गंगासागर में रह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने राजस्थान पुलिस के साथ फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से नाबालिग और एक मासूम बच्चे को भी बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी पर धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है। इस दौरान बाजपुर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपों पर पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है और आरोपी के पास से नाबालिग और 11 माह के एक बच्चे को भी बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिविर में 80 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Next: कांग्रेस विधायकों ने किया स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जाने पर विरोध प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.