Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर निगम में श्रम योगी मानधन और एनपीएस ट्रेडर्स योजनाओं की दी जानकारी
  • अल्मोड़ा

नगर निगम में श्रम योगी मानधन और एनपीएस ट्रेडर्स योजनाओं की दी जानकारी

AltnewsUttarakhand 21/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा में बुधवार को ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण भंडारी ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और एनपीएस ट्रेडर्स योजनाओं सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करना रहा। आयोजन नगर निगम अल्मोड़ा, पंचायती राज विभाग, श्रम एवं सेवायोजन विभाग के समन्वय से नगर निगम सभागार में किया गया। कार्यशाला का आयोजन सिटी मिशन मैनेजर शान्ता गुरुरानी ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को नगर निगम और अन्य विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। महापौर अजय वर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए आवश्यक है कि लोग योजनाओं के बारे में जानकारी लें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समाधान के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करें। उन्होंने लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ी दिक्कतों के निस्तारण का आश्वासन भी दिया। कार्यशाला में प्रशासनिक अधिकारी मुकेश भंडारी ने नक्सा प्रोजेक्ट के तहत जमीन से जुड़े दस्तावेजों, आवास योजना और खाता-खतौनी में आ रही समस्याओं के समाधान के साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में आने वाली दिक्कतों पर जानकारी दी। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र ने पंचायत क्षेत्रों में संचालित मत्स्य योजना और पेंशन योजना के बारे में बताया। श्रम एवं प्रवर्तन अधिकारी राजेन्द्र बिष्ट ने श्रम योगी मानधन योजना, ई-श्रम कार्ड और निर्माण श्रमिक योजनाओं से जुड़ी प्रक्रिया समझाई। सेवायोजन विभाग से मनोज बिष्ट और दीपक टॉक ने 10वीं, 12वीं और स्नातक पास बेरोजगारों के पंजीकरण, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की जानकारी देते हुए मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारी मुकेश भंडारी, रमेश चंद्र तिवारी, दीपा जोशी, गीता भट्ट सहित करीब 45 लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 3, 4 फरवरी को अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का आयोजन
Next: सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में यूकेडी का सदस्यता अभियान जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.