Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • नशे की लत पूरी करने को दानपात्र से की चोरी
  • ऊधम सिंह नगर

नशे की लत पूरी करने को दानपात्र से की चोरी

AltnewsUttarakhand 19/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  नशे की लत पूरी करने के लिए धर्मस्थल के दानपात्र से चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार रात चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे पुलिसकर्मी भूतबंगला क्षेत्र में गश्त लगा रहे थे। इस दौरान पुलिस को पहाड़गंज तिराहे पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देख युवक भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक पासवान पुत्र ज्वाला पासवान निवासी खेड़ा वार्ड नंबर 17 बताया। तलाशी लेने पर उसकी जींस की जेब से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, आरोपी स्मैक के नशे का आदी है। कुछ दिन पूर्व आरोपी एक धर्मस्थल के दानपात्र से चोरी कर फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले खेर तस्करों की धरपकड़ के लिए दबिश
Next: मुख्यमंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष के बीच राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.