Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नवनियुक्त प्रदेश मंत्री गौरव पांडे का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा
  • अल्मोड़ा

नवनियुक्त प्रदेश मंत्री गौरव पांडे का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

AltnewsUttarakhand 28/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री गौरव पांडे का अल्मोड़ा आगमन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए उत्साह का अवसर बना। लोधिया बैरियर पर भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने ढोल-दमाऊं, बैंड-बाजों और नारों के बीच उनका भव्य स्वागत किया। यहां से वाहन और दोपहिया वाहनों का काफिला होटल शिखर तक पहुंचा, जहां गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। होटल शिखर में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्त्रियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर तिलक और पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि अल्मोड़ा जिले के लिए यह गौरव की बात है कि गौरव पांडे को प्रदेश संगठन में मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय दिलाएंगे। अपने संबोधन में प्रदेश मंत्री गौरव पांडे ने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता द्वारा दिए गए आत्मीय स्वागत से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए वे पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे और 2027 में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने का लक्ष्य हासिल करेंगे। इस मौके पर कैलाश शर्मा ने कहा कि पांडे के नेतृत्व से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। वहीं रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि पांडे को प्रदेश टीम में शामिल किए जाने से अल्मोड़ा जिले को योजनाओं और संगठनात्मक कार्यों में और अधिक अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में महापौर अजय वर्मा, दर्जा मंत्री गंगा बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, नीमा आर्य, नगर मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष ललित लटवाल, रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, संदीप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र बिष्ट, पूनम पालीवाल, नरेंद्र आगरी, रेखा आर्य, सुनील बिष्ट, मनोज जोशी, कमल बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, सौरभ वर्मा, मनीष जोशी, मदन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, निशा बिष्ट, नेहा उप्रेती, मीरा मिश्रा, बीना नयाल, प्रेम लटवाल, राजीव गुरुरानी, दीपक पांडे, आनंद भोज, सुनील कर्नाटक, कैलाश गुरुरानी, मनोज तिवारी, आनंद कनवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट और दर्शन रावत ने संयुक्त रूप से किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने “मन की बात” का 126वां एपिसोड सुना
Next: ‘मन की बात’ समाज को देता है नई दिशा : रेखा आर्या

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.