Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नवरात्र पर मीट की दुकानों को बंद रखने की मांग
  • देहरादून

नवरात्र पर मीट की दुकानों को बंद रखने की मांग

AltnewsUttarakhand 20/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  बजरंग दल और विहिप ने नवरात्र तक मीट की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने की मांग की है। उनका कहना है कि नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना होती है। ऐसे में मांस की बिक्री न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती है, बल्कि सामाजिक सौहार्द भी प्रभावित करती है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बजरंग दल और विहिप के पदाधिकारियों ने कहा कि नवरात्र पर श्रद्धालु उपवास रखते हैं। मंदिरों में विशेष आयोजन होते हैं। ऐसे समय में क्षेत्र में खुलेआम मीट की बिक्री होना हिन्दू समाज के लिए पीड़ा का विषय है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस अवधि में मीट की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया जाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाता तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के समय मांस की बिक्री पर रोक लगाना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला संयोजक शेखर बंसल, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख यश यादव, जिला गौशाला प्रमुख आयुष, जिला सुरक्षा प्रमुख प्रदीप कुमार, प्रखंड गौ रक्षक प्रमुख अमन पांचाल, प्रखंड अध्यक्ष हरबर्टपुर विपिन, आर्यन सिंघल, तुषार चौहान, प्रेम चौधरी, नीतीश मित्तल आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अथरबनी में तेंदुए की चहलकदमी, वन विभाग ने तेज की निगरानी
Next: उत्तराखंड में सेब का समर्थन मूल्य 51 रुपये किलो तक तय किया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.