Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अथरबनी में तेंदुए की चहलकदमी, वन विभाग ने तेज की निगरानी
  • अल्मोड़ा

अथरबनी में तेंदुए की चहलकदमी, वन विभाग ने तेज की निगरानी

AltnewsUttarakhand 20/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर से लगी ग्रामसभा अथरबनी में इन दिनों तेंदुए की लगातार चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि तेंदुआ आए दिन आबादी क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके कारण ग्रामीण खासकर रात के समय घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। शुक्रवार की शाम तेंदुए ने ग्रामसभा निवासी रमेश भोज के घर के आंगन से उनका पालतू कुत्ता उठा लिया। घटना के बाद रमेश भोज ने ग्राम प्रधान विनोद जोशी को इसकी सूचना दी। ग्राम प्रधान ने तत्काल प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया। वार्ता के बाद निर्णय लिया गया कि फिलहाल क्षेत्र में वन विभाग की टीम नियमित गश्त करेगी और निगरानी रखेगी। शनिवार शाम वन विभाग की टीम गांव पहुंची और गश्त के साथ-साथ आसपास के इलाके की निगरानी शुरू कर दी। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं और विभाग की टीम सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी कदम उठा रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से रात में घर से बाहर न निकलें और सतर्क रहें। इस दौरान ग्राम प्रधान विनोद जोशी, पार्षद अमित साह मोनू, रमेश भोज, शिवम् जोशी तथा वन विभाग से वन दरोगा एस एस नेगी, विवेक तिवारी आदि कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। विभागीय टीम ने स्थानीय लोगों से सहयोग करने और तेंदुए की गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ननकाना साहिब की यात्रा पर रोक हटाएं
Next: नवरात्र पर मीट की दुकानों को बंद रखने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.