Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • निकाय चुनाव में ‘आप’ 15 गारंटी योजना के साथ चुनावी मैदान में
  • ऊधम सिंह नगर

निकाय चुनाव में ‘आप’ 15 गारंटी योजना के साथ चुनावी मैदान में

AltnewsUttarakhand 24/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। आम आदमी पार्टी ने राज्य में निकाय चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया। रविवार को आम आदमी पार्टी बंगाली समाज मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष व्यापारी ने प्रेस वार्ता करते हुए निकाय चुनाव में पार्टी की सक्रिय भागीदारी का ऐलान करते हुए पार्टी की ओर से जारी 15 चुनावी गारंटियां भी घोषित कर दीं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इन 15 चुनावी गारंटीयों को जारी कर चुनाव में लागू करने की बात कही है। इसके तहत निकायों की खाली जमीनों पर स्मार्ट स्कूल और मुफ्त शिक्षा, हर चार-पांच वार्ड के बीच एक मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना, घर घर जाकर जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने और अस्थायी कर्मचारियों को परमानेंट करना प्रमुख हैं। अफसरों ने कर्मचारियों से वसूली को बंद कराना भी आप की 15 गारंटियों में शामिल है। सुभाष व्यापारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने देश की राजनीति में गारंटी की परंपरा स्थापित की है। अब तक राजनीतिक दल घोषणा पत्र, संकल्प पत्र आदि कहते आए थे, लेकिन आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के दौरान गारंटी दी और उन्हें पूरा भी किया। दिल्ली और पंजाब इसका उदाहरण हैं।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के बीच जाकर व्यापारियों से मुलाकात की और 15 गारंटी योजनाओं के पंपलेट भी दुकानदारों को दिए और बताया कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत होती है तो वह इन 15 गारंटी योजनाओं को उत्तराखंड में लागू करेगी। इस मौके पर सुशील भक्त, सुभाष माझी,पंकज कुमार, सुबोध भक्त, मृत्युंजय हालदार, भक्त दास सिकदर, मनोरंजन मंडल,राघवेंद्र, नंदलाल, राकेश कुमार, पवन कुमार, विधान कुमार आदी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बच्चों में पढ़ाई की आदतें विकसित करें पेरेंट्स
Next: गाली-गलौज का विरोध करने पर डंडे से किया हमला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.