Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • फौजी बनकर महिला को OLX पर सस्ते सामान के नाम पर ठगने वाले राजस्थान से गिरफ्तार, आप भी रहें ऐसे विज्ञापनों से सावधान
  • अपराध
  • अल्मोड़ा

फौजी बनकर महिला को OLX पर सस्ते सामान के नाम पर ठगने वाले राजस्थान से गिरफ्तार, आप भी रहें ऐसे विज्ञापनों से सावधान

AltnewsUttarakhand 05/02/2021 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

फौजी बनकर करते थे फर्जीवाड़ा, OLX पर सस्ते सामान का देते थे झांसा

अल्मोड़ा। राजुल नागर पुत्री किशन सिंह बिष्ट निवासी दुगालखोला, अल्मोड़ा ने 23 जनवरी 2021 को कोतवाली अल्मोड़ा में अज्ञात द्वारा OLX के माध्यम से स्कूटी की डिलीवरी हेतु गूगल-पे से 19200 रूपये डालने के बाद भी डिलीवरी न होने/ऑनलाइन धोखाधड़ी किये जाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना उ0नि0 रजत कसाना द्वारा की जा रही थी।
पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त मामले का संज्ञान लेते हुए साइबर अपराधियों तक पहुंचने हेतु विवेचक एवं सर्विलांस टीम को सतर्क करते हुए शीघ्र गिरफ्तार के निर्देश दिये गये। मामले को सर्विलांस में नियुक्त का0 मोहन बोरा की मदद से अज्ञात आॅन लाईन फ्राड करने वाले का पता लगाते हुए जिला भरतपुर राजस्थान से राहुल उम्र-32 वर्ष पुत्र सुल्तान निवासी- हैवतका थाना गोपालगढ़ जिला भरतपुर राजस्थान, तौफिक उम्र- 26 वर्ष पुत्र लियाकत निवासी- कठौल, थाना पहाड़ी जिला भरतपुर राजस्थान को 1 चालू सिम, 10 नये सीलबन्द सिम, 01 मोबाईल ओप्पो कम्पनी तथा दोनों के कब्जे से कुल- 19200 रूपये के साथ पकड़ा।


पूछताछ पर दोनों ने धोखाधड़ी किया जाना स्वीकार किया और बताया कि OLX पर एक स्कूटी की फोटो कम मूल्य पर बिक्री हेतु अपलोड किया। लुभावने कीमत को देखकर वादिनी द्वारा स्कूटी खरीदने का मन बनाकर हमसे बात की गयी तथा जिसे हमारे द्वारा सैन्य अधिकारी एवं तबादला होने के कारण बेचना बताया गया।
महिला द्वारा तीन बार में कुल- 19200 रूपये एकाउन्ट में डाल दिया गया। बताया कि दोनों काफी लम्बे समय से फेसबुक, ओएलएक्स एवं अन्य सोशल साईट पर फर्जी अकाउन्ट/आई0डी0 बनाकर तथा लोगों को फोन काॅल से झांसे में लेकर धोखाधड़ी का काम कर कई वारदातों को अंजाम भी दे चुके हैं। जिस कारण कई जगह की पुलिस हमें ढूंढ रही थी।
इस मामले में इनके द्वारा धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को आपस में बाँट लिया गया इसके बाद अन्य को फंसाने की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा दिनाॅक- 4.02.2021 को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 रजत सिंह कसाना, का0 सन्दीप सिंह, का0 नारायण सिंह शामिल रहे। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का खुलासा किये जाने पर गिरफ्तारी टीम के उत्साहवर्धन हेतु 1000/रूपये से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है।

एसएसपी अल्मोड़ा पंकज भट्ट ने जनपदवासियों से अपील की है कि वर्तमान में साइबर अपराधियों ने भी विभिन्न सोशल साइट्स पर अपना संक्रमण तेजी से फैला रहे हैं, आपकी जरा-सी असावधानी आपको धोखाधड़ी का शिकार बना सकती है और आपकी मेहनत की कमाई क्षणभर में बर्बाद हो सकती। प्रमुख रूप से OLX पर सस्ते आकर्षित मूल्य से लोगों को लुभाकर शिकार बनाया जा रहा है।
OLX पर कोई भी सामान खरीदने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें। कोई समस्या या शक हो तो तत्काल नजदीकी थाने या साईबर सैल से सम्पर्क करें, अल्मोड़ा पुलिस पेज के माध्यम से लगातार सभी को जागरूक किया जा है, सर्तक रहें। आपकी सतर्कता से ही ठगों पर शिकंजा कसा जा सकता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोडा जनपद को महाराज ने दी 2,230.56 लाख की योजनाओं की सौगात
Next: ग्रामीण महिलाओं में पीरियड्स के प्रति जागरूकता लाएंगे आशीष

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.