Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ऑनलाइन लोन के चक्रव्यूह में फंसाने वाली कंपनियों पर लगेगा प्रतिबंध!
  • राष्ट्रीय

ऑनलाइन लोन के चक्रव्यूह में फंसाने वाली कंपनियों पर लगेगा प्रतिबंध!

AltnewsUttarakhand 15/07/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

भोपाल (आरएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑनलाइन लोन के चक्रव्यूह में फंस कर एक पूरे परिवार की आत्महत्या का मामले सामने आने के एक दिन बाद गृह मंत्री डा, नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लोन वाली एप्लीकेशन को बैन करने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया जाएगा। डा. मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की जा रही है। इसके बाद ऐसी एप्लिकशन चिह्नित करेंगे, जिन नंबरों से मृतक को धमकी आई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोन वाले ऐप्स को भी चिह्नित किया जा रहा है और केंद्र सरकार से आग्रह किया जाएगा कि उन्हें प्रतिबंधित किया जाए।
भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान एक परिवार के चार सदस्यों ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात आत्महत्या की थी। पति-पत्नी के शव फांसी पर लटके मिले, वहीं दोनों बच्चे घर के एक कमरे में मृत मिले थे, इन्हें जहर देने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि परिवार का मुखिया भूपेंद्र विश्वकर्मा ऑनलाइन कंपनी के लोन के चक्रव्यूह में फंस गया था, जिसके चलते पूरे परिवार ने ये आत्मघाती कदम उठाया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मरीजों की पीड़ा देख अल्ट्रासाउंड करने पहुंचे चोटिल रेडियोलॉजिस्ट
Next: राजस्थान : दलित लडक़ी का शव कुएं में मिला, भाजपा सांसद ने किया दुष्कर्म-हत्या का दावा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.