Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऑनलाइन निवेश के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

ऑनलाइन निवेश के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

AltnewsUttarakhand 18/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।  कंपनी में रकम निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति ने कई लोगों से लाखों रुपये की रकम ऐंठ ली। तहरीर देने पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस मामले में प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कुंडा थाना पुलिस को दिए हैं। कुंडा थाने के ग्राम मिस्सरवाला निवासी इमरान पुत्र युनुस ने अपने अधिवक्ता अब्दुल सलीम के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि अगस्त, 2024 को उसके घर बाजपुर के ग्राम गुमसानी निवासी रहमत अली पुत्र अली बख्श आया। उसने खुद को रनलीव कंपनी का मालिक बताते हुए कहा है कि उसकी कंपनी में ऑनलाइन निवेश करने पर कई गुना मुनाफा होता है। इस बात पर विश्वास कर उसने रहमत अली द्वारा बताए गए क्यूआर कोड पर अपने और पत्नी के खाते से विभिन्न तिथियों में रकम ट्रांसफर कर दी। उनके अलावा रहमत ने सलीम, अब्दुल कादिर, क्रांति, नरगिस, गुलाम अहमद, आसिफ, शहजाद अली, मुशाहिद हुसैन, मंतशा, किफायत आदि से करीब 20-25 लाख रुपये की रकम ऐंठ ली। काफी समय बाद रुपये वापस मांगने पर रहमत ने रकम मांगने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उसका काम ही ठगी करने का है। पीड़ितों ने एसएसपी को तहरीर भेजी, लेकिन केस दर्ज नहीं किया। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर जसपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कुंडा थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय खेलों से खिला होटल इंडस्ट्री का चेहरा
Next: 26 जनवरी से उत्तराखंड में लागू हो जाएगा यूनिफॉर्म सिविल कोड!, बनेगा देश का पहला राज्य; जानें क्या होंगे बदलाव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.