Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पंचायत चुनाव के लिए ले जाई जा रही 233 पेटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
  • देहरादून

पंचायत चुनाव के लिए ले जाई जा रही 233 पेटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 19/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। कोतवाली विकासनगर और सहसपुर पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर पंचायत चुनाव में इस्तेमाल के लिए ले जा जाई जा रही 220 पेटी के साथ दो लोगों और सप्लायर को उसके घर से 31 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। सप्लायर दूध की आड़ में शराब की तस्करी करता है। हरियाणा से सस्ते दाम में शराब की खेप मंगाकर वह यहां डिमांड के हिसाब से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को शराब की सप्लाई करता है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, वर्तमान में पंचायत चुनाव चल रहे हैं। पंचायत चुनाव के चलते पछुवादून में शराब तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। चुनाव में शराब और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एसएसपी ने सभी कोतवाली, थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। जिससे पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ को सूचना मिली थी कि हरियाणा से बड़ी मात्रा में शराब की खेप पंचायत चुनाव के लिए हरबर्टपुर विकासनगर ले जाई जा रही थी। जिसके बाद एसटीएफ और पुलिस की टीम ने सुबह कुल्हाल के समीप चेकिंग शुरू कर की। चेकिंग के दौरान जब एक पिकअप वाहन को रोका तो उसमें दो व्यक्ति बैठे हुए थे। जिनकी पहचान रोहतास पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम मंडल पोस्ट ऑफिस मंडल तहसील मंडल जिला भिवानी हरियाणा और आनंद पुत्र लखीराम निवासी बड़ा गांव पोस्ट ऑफिस बड़ागांव जिला करनाल हरियाणा के रूप में हुई। पिकअप वाहन को चेक किया तो वाहन में 202 पेटी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि यह शराब राकेश पुत्र धर्म सिंह निवासी करनाल हरियाणा ने उन्हें फतेहपुर हरबर्टपुर क्षेत्र में किसी विजयपाल के यहां छोड़ने के लिए कहा था। बताया कि विजयपाल भी उनके आगे कार से जा रहा है और उसकी गाड़ी में भी शराब है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस विजयपाल के पीछे लग गई। इसके बाद सहसपुर पुलिस और एसटीएफ ने विजयपाल का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंची और घर में रखी 31 पेटी शराब के साथ विजयपाल पुत्र बनारसी दास निवासी फतेहपुर धर्मावाला कोतवाली सहसपुर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल सहसपुर इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी दूध का कारोबार करता है। पंचायत चुनाव के लिए वह हरियाणा से सस्ते दामों में शराब लाता है और यहां डिमांड के हिसाब से पंचायत चुनाव लड़ने वाले लोगों और अन्य लोगों को सप्लाई करता है। बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वर्क फ्रॉम होम का ऑफर देकर युवक से ग्यारह लाख रुपये ठगे
Next: नौलों के संरक्षण को आगे आए पार्षद, धूणी मंदिर वार्ड में चलाया सफाई अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.