Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पंचायत चुनाव की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवानों को दिए गए दिशा-निर्देश
  • अल्मोड़ा

पंचायत चुनाव की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवानों को दिए गए दिशा-निर्देश

AltnewsUttarakhand 23/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। बुधवार को अल्मोड़ा जिले के विभिन्न ब्लॉकों में चुनाव ड्यूटी में तैनात सुरक्षा बलों की ब्रीफिंग की गई, जिसमें उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और मर्यादित आचरण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। जिले के छह ब्लॉक—भैसियाछाना, धौलादेवी, लमगड़ा, सोमेश्वर, ताड़ीखेत और चौखुटिया में पहले चरण के अंतर्गत 24 जुलाई को मतदान होना है। इन छह ब्लॉकों में कुल 649 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए 17 जोन और 48 सेक्टरों में लगभग 1300 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। हर बूथ पर पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था की गई है, जबकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व फोर्स को भी पूरी तैयारी के साथ रखा गया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने लमगड़ा ब्लॉक में तैनात पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ, फॉरेस्ट, होमगार्ड्स और पीआरडी जवानों को संबोधित करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण देने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, चुनाव सेल प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी और लमगड़ा के थानाध्यक्ष राहुल राठी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने ताड़ीखेत ब्लॉक में, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद ने चौखुटिया में, सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी ने भैसियाछाना में, सीएफओ नरेंद्र कुंवर ने सोमेश्वर में और थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह ने धौलादेवी में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग में जवानों को स्पष्ट किया गया कि वे मतदान केंद्रों पर सौंपे गए कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा से निभाएं। सभी सुरक्षाकर्मी निर्धारित वर्दी में रहें, ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन न करें और मतदान केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखें। मतदाताओं को मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ बूथ में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति में जवानों को तत्काल उच्चाधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना पुलिस के लिए गर्व का विषय है और इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एनसीसी कैडेट दिव्या सुप्याल और दिव्या कुंवर ने माउंटेनियरिंग कोर्स में पाया अल्फा ग्रेड
Next: निजी नामी कैंब्रियन स्कूल पर प्रशासन का शिंकजा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.