Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पंचायत चुनाव तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
  • अल्मोड़ा

पंचायत चुनाव तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

AltnewsUttarakhand 23/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित प्रभारी अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की गहन समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत चुनाव एक संवेदनशील और अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने बूथवार व्यवस्थाओं, मतदाता सूची के सत्यापन, मतदान केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, रैंप आदि की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था, कार्मिकों की तैनाती, प्रशिक्षण कार्यक्रम और सामग्री वितरण केंद्रों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोपरि होनी चाहिए और इसके लिए प्रत्येक स्तर पर कार्य समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर निगरानी समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए ताकि जनपद में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराए जा सकें। बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया के दौरान खानपान आदि की व्यवस्था महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कराई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी ब्लॉकों में स्वयं सहायता समूहों का चयन शीघ्र करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस पहल से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया समेत समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन रेड्डी के काफिले से कुचलकर पार्टी कार्यकर्ता की मौत, एफआईआर दर्ज
Next: प्रेम में फंसाकर युवती का अश्लील वीडियो बनाया, परेशान युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.