Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन रेड्डी के काफिले से कुचलकर पार्टी कार्यकर्ता की मौत, एफआईआर दर्ज
  • राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन रेड्डी के काफिले से कुचलकर पार्टी कार्यकर्ता की मौत, एफआईआर दर्ज

AltnewsUttarakhand 23/06/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अमरावती (आरएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी के काफिले से कुचलकर एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसके बाद रेड्डी समेत अन्य लोगों पर गुंटूर में एफआईआर दर्ज की गई है। गुंटूर पुलिस अधीक्षक एस सतीश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी में रेड्डी के अलावा उनके चालक रमना रेड्डी, निजी सहायक नागेश्वर रेड्डी, वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद वीईवी सुब्बारेड्डी, पूर्व विधायक पर्नी वेंकटरमैया और पूर्व मंत्री विदाला रजनी शामिल हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 जून को रेड्डी तीन वाहनों के काफिले के साथ रेंटापल्ला गए थे, जहां उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस के एक नेता के परिवार से मुलाकात की। नेता ने एक साल पहले आत्महत्या की थी। रेंटापल्ला जाते समय वाईएसआर कांग्रेस के समर्थक सड़क किनारे रेड्डी का स्वागत करने के लिए एकत्र हुए थे, तभी 65 वर्षीय चीली सिंगय्या काफिले के वाहन से टकराकर बुरी तरह घायल हो गए। उनकी गुंटूर सरकारी अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस ने पहले सिंगय्या की पत्नी चीली लुरधु मैरी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की गई तो इसे गंभीर मानते हुए बीएनएस की धारा 105 और 49 में बदला गया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि साक्ष्यों में सिंगय्या को जगन रेड्डी के वाहन के नीचे देखा गया है।
वाईएसआर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पुलिस ने किसी दबाव में आकर यह कार्रवाई की है क्योंकि पहले पुलिस अधीक्षक ने कहा था कि हादसा काफिले के वाहन से नहीं, बल्कि किसी निजी वाहन से हुआ है, जो काफिले में नहीं था। इसके बाद उन्होंने रेड्डी के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और कहा कि काफिले ने हादसे के बाद वाहन नहीं रोका और घायल को छोड़कर चले गए। इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताई गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नौलों के संरक्षण की मुहिम में जुटे पार्षद, पांडेखोला में हुआ सफाई अभियान
Next: पंचायत चुनाव तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.