Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पनुवानौला पार्किंग निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी नाराज, प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

पनुवानौला पार्किंग निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी नाराज, प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

AltnewsUttarakhand 11/02/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत पनुवानौला में प्रस्तावित पार्किंग निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रस्ताव को पोर्टल पर अपलोड करने से पहले सभी आवश्यक औपचारिकताएं और विभागीय प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रस्ताव अपलोड करने से पूर्व वन विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उसका परीक्षण भी करा लिया जाए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति के कारण अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ निर्धारित समयसीमा में समस्त कार्यवाही पूरी कर पार्किंग निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पानुवानौला क्षेत्र में पार्किंग बनने से स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी, इसलिए इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप धौलाखंडी, कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विद्यार्थियों को करियर व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
Next: शिक्षा संकाय में साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला का आयोजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.