Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पर्यटन सचिव ने किया जागेश्वर धाम का स्थलीय निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

पर्यटन सचिव ने किया जागेश्वर धाम का स्थलीय निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 16/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड शासन के पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को प्राचीन जागेश्वर धाम पहुंचकर चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और कार्य की रफ्तार को और तेज किया जाए। पर्यटन सचिव ने कहा कि जागेश्वर धाम में वैश्विक स्तर पर पर्यटकों को आकर्षित करने की अपार संभावनाएं हैं। विकास कार्यों के माध्यम से इस ऐतिहासिक और धार्मिक धाम की महत्ता और भी मजबूत होगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि सभी हितधारकों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा, ताकि विकास कार्यों का सीधा लाभ जनता तक पहुंचे। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आरतोला स्थित पार्किंग और विभागीय भवन का जायजा लिया। इसके बाद दंडेश्वर पहुंचे, जहां मास्टर प्लान से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। कंसल्टेंट ने बताया कि दंडेश्वर में पुल के पास कुछ दुकानों को हटाकर उनकी जगह पारंपरिक शैली के भवन बनाने का प्रस्ताव है, जिनका स्वामित्व प्रभावित लोगों को दिया जाएगा। साथ ही मंदिर के समीप कार पार्किंग बनाने की भी योजना है। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश खत्री, तहसीलदार बरखा जलाल, मंदिर समिति के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जागेश्वर मास्टर प्लान को लेकर पर्यटन सचिव से वार्ता, जताई आपत्तियां
Next: महिला कोतवाली ने कसार देवी क्षेत्र में चलाया जनजागरूकता अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.