Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शराब की दुकान के विरोध में धरना देंगे हरीश रावत
  • देहरादून

शराब की दुकान के विरोध में धरना देंगे हरीश रावत

AltnewsUttarakhand 03/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कौसानी में खोली गई शराब की दुकान के विरोध में नौ अगस्त को रक्षा बंधन के दिन वहां सांकेतिक विरोध प्रकट करते हुए धरना देंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि गांधी की धरती कौसानी में शराब की दुकान बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व सीएम ने गांधीवादी संगठनों से भी सांकेतिक विरोध में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को हम आगे भी चलाएंगे, ग्रामीण अंचलों में शराब की दुकानें बंद हों या उनकी संख्या घटाई जाए। उन्होंने कहा कि शराब पीना एक बात है और उसके लिए शराब की दुकानें खोलना, यह आम बात है। मगर गांव-गांव में शराब की दुकानें खोलना और शराब की उपलब्धता को इतना सरल बना देना कि जैसे वह शराब की दुकान न हो, दूध की दुकान हो। यह चिंता का विषय है। आज लोग शराब पी नहीं रहे हैं, शराबी हो रहे हैं और इसमें सरकार की नीति का दोष है। दूसरी तरफ सूखा नशा भी गांवों तक पहुंच रहा है, यह इस पर्वतीय राज्य के जड़ों में मट्ठा डालने जैसा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
Next: पर्यटन सेक्टर में ढांचागत विकास में सहयोग दे केंद्र: महाराज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.