Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • पटाखा जलाने को लेकर पड़ोसियों ने की मारपीट
  • ऊधम सिंह नगर

पटाखा जलाने को लेकर पड़ोसियों ने की मारपीट

AltnewsUttarakhand 02/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में शुक्रवार रात पटाखा जलाने को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक के साथ मारपीट की। आरोप है कि घर में घुसकर भी मारपीट की। साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्णा कॉलोनी वार्ड नंबर 2 निवासी सुधीर कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 अक्तूबर को दीवाली के दिन रात दस बजे उनके बच्चे घर के गेट के सामने रोड पर पटाखे जला रहे थे। इस दौरान उनका पड़ोसी भोला रस्तोगी और विपिन रस्तोगी बच्चों को पटाखा जलाने से मना कर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने अपने साथी सुशील रस्तोगी और विक्की रस्तोगी के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडे और सरिया से हमला कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने आए उनके भाई विनोद से भी मारपीट की गई। आरोप है कि इसके बाद सभी उनके घर के अंदर घुस गए। इस दौरान उनकी भाभी के साथ भी मारपीट की गई। हमले में उनके और भाई के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नाबालिग को भगा ले जाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: पीसीएस मुख्य परीक्षा का समय छह माह बढ़ाया जाए: कापड़ी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.