Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुलिस की निगरानी में नीट परीक्षा सकुशल संपन्न
  • अल्मोड़ा

पुलिस की निगरानी में नीट परीक्षा सकुशल संपन्न

AltnewsUttarakhand 04/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के रानीखेत और द्वाराहाट परीक्षा केंद्रों में रविवार को आयोजित नीट परीक्षा शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अल्मोड़ा पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशन में सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही। परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट मोड में रखा गया था। नोडल अधिकारी सीओ रानीखेत विमल प्रसाद ने स्वयं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की और मौके पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभ्यर्थियों की डीएफएमडी और एचएचएमडी उपकरणों से गहन जांच की गई। किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल, ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पल-पल की निगरानी की गई। जनपद की एलआईयू और एसओजी टीमें लगातार सक्रिय रहीं और परीक्षा में खलल डालने की किसी भी आशंका पर सतर्क दृष्टि बनाए रखी। वहीं सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रही।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जनपद में पुलिस ने चलाया सघन सत्यापन अभियान
Next: अपर सचिव ने की धौलादेवी विकासखंड में योजनाओं की समीक्षा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.