Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अपर सचिव ने की धौलादेवी विकासखंड में योजनाओं की समीक्षा
  • अल्मोड़ा

अपर सचिव ने की धौलादेवी विकासखंड में योजनाओं की समीक्षा

AltnewsUttarakhand 04/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। शनिवार को उत्तराखंड शासन की अपर सचिव, पेयजल एवं गृह विभाग अपूर्वा पांडेय ने विकासखंड धौलादेवी का भ्रमण कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। विकासखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने समयबद्ध कार्य निष्पादन और जनहित को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत गैराड़ मल्ला के भ्रमण के दौरान सचिव ने वहां लीलियम पुष्प की खेती कर रही महिला समूह की सराहना की और उन्हें इस कार्य के विस्तार एवं बेहतर विपणन रणनीति अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर नवाचार और सामूहिक प्रयासों से क्षेत्रीय विकास को गति दी जा सकती है। जागेश्वर में रीप (ग्रामोत्थान) के आउटलेट का निरीक्षण करते हुए अपूर्वा पांडेय ने महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे उत्पादों को प्रमुखता दी जाए जो क्षेत्र की सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान से जुड़े हों। विशेष रूप से बांस और हस्तशिल्प के उत्पादों की उन्होंने प्रशंसा की। भ्रमण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, सहायक प्रबंधक रीप, एबीडीओ, एई जल संस्थान, एडीओ उद्यान एवं कृषि, बाल विकास परियोजना अधिकारी, चाय विकास बोर्ड प्रभारी सहित समस्त विकासखंड स्तरीय रेखीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस की निगरानी में नीट परीक्षा सकुशल संपन्न
Next: हिमाचल में जोरदार बारिश, नाले में बह गईं 100 भेड़-बकरियां, एक व्यक्ति की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.