Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा रहे मुख्य अतिथि
  • अल्मोड़ा

पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा रहे मुख्य अतिथि

AltnewsUttarakhand 26/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में रविवार को भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने परेड की सलामी लेकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी ने किया। परेड में अल्मोड़ा पुलिस के महिला-पुरुष जवानों के साथ महिला फायर सर्विस, आईटीबीपी, होमगार्ड और एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। यातायात पुलिस इंटरसेप्टर, वायरलेस, फायर सर्विस, डायल-112, एसडीआरएफ और मोबाइल फोरेंसिक यूनिट ने भी अपने वाहनों के साथ परेड में भाग लिया। परेड के बाद विभिन्न विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित की गईं। समारोह में वर्ष 2025 के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले गुड समेरिटन को भी सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि अजय टम्टा ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। परेड के बाद पुलिस परिवार के बच्चों और स्थानीय संस्थानों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मौसम अलर्ट के चलते अल्मोड़ा में 27 जनवरी को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Next: नगर में सड़कों पर घूम रहे गोवंश को गौशालाओं में भेजने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.