Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने क्रिकेट चैंपियनशिप का किया उद्घाटन
  • अल्मोड़ा

पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने क्रिकेट चैंपियनशिप का किया उद्घाटन

AltnewsUttarakhand 21/07/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

बालिकाओं को वितरित किए क्रिकेट किट

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने मॉडल फील्ड में अंडर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कर्नाटक ने युवाओं को क्रिकेट के गुर सिखाए, साथ ही उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया। कर्नाटक ने युवाओं से अपील भी की कि नशे से दूर रहें और अध्ययन, खेलों में अपना समय देकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं। इसके साथ ही अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान कर्नाटक ने विधानसभा की डोबा ग्रामसभा में जनसम्पर्क किया तथा बालिकाओं को क्रिकेट किट वितरित किए। बालिकाओं को दिए अपने सम्बोधन में कर्नाटक ने कहा कि आज बालिकाएं किसी भी स्तर में पीछे नहीं हैं। वे लगातार आगे बढ़ रही हैं। बस समाज को जरूरत है बालिकाओं को प्रोत्साहित करने की। उन्होंने कहा कि आज बालिकाओं ने हर क्षेत्र में हमारे देश का नाम ऊंचा करने का कार्य किया है। उन्होंने खेलों में रूचि रखने वाली बालिकाओं का आह्वान भी किया कि खेलों को सिर्फ खेल की तरह ना खेलें अपितु इस तरह खेलें कि खेलों में उनका कैरियर भी बन सके। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को यदि अपनी शिक्षा अर्जित करने अथवा खेलों में किसी भी तरह की कठिनाई आती है चाहे वह खेल सामग्री की हो या पुस्तकों की अथवा अन्य कोई दिक्कत बिट्टू कर्नाटक हमेशा उनके साथ है। इस अवसर पर उनके साथ ग्राम प्रधान गोपाल तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल गुरूरानी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन गुरूरानी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: योग को अनिवार्य विषय बनाना धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: डॉ नवीन भट्ट
Next: सीवर लाईन का कार्य संतोषजनक ना होने से सभासद और स्थानीय नागरिक नाराज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.