Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सीवर लाईन का कार्य संतोषजनक ना होने से सभासद और स्थानीय नागरिक नाराज
  • अल्मोड़ा

सीवर लाईन का कार्य संतोषजनक ना होने से सभासद और स्थानीय नागरिक नाराज

AltnewsUttarakhand 21/07/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू और मोहल्ला पन्याउडियार के निवासियों द्वारा मोहल्ला पन्याउडियार में चल रहे सीवर लाइन कार्य का निरीक्षण किया गया जिसमें संबंधित विभाग के जेई को भी अवगत कराया और नगरपालिका के अमीन बसंत बल्लभ पांडे भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सीवर लाइन कार्य में कई कमियां दिखी। जिसमें देखा गया कि जहां जहां पर सीवर लाइन के चेंबर बन रहे हैं उस क्षेत्र की मिट्टी को सही रूप से हटाया नहीं जा रहा है और जहां पर खेत है वहां पर लोगों के खेतों में ठेकेदार द्वारा मिट्टी फेंक दी जा रही है। सीवर लाइन और चेंबर कार्य में भी कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं दिखाई दे रही है। रास्ते की हालत बहुत खराब हो गई है जिसके लिए नगरपालिका द्वारा इस मार्ग के सुधारीकरण कार्य का भी टेंडर भी लगाया गया है लेकिन इनके कार्य में देरी के कारण रास्ते का सुधारीकरण का कार्य भी शुरू नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में संबंधित जेई को अवगत कराया गया है और मोहल्ले वासियों द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सोमवार को इसके विषय में संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की जाएगी और उनको इस विषय में पूर्ण जानकारी शिष्टमंडल द्वारा दी जाएगी। यहाँ मौके पर लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू, नगरपालिका के अमीन बसंत बल्लभ पांडे, अमरजीत सिंह भाकुनी, नरपाल सिंह बिष्ट, बीपी डंगवाल, जगदीश चंद्र जोशी, जवाहर सिंह बिष्ट, जीवन किरोला, आनंद बल्लभ जोशी आदि उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने क्रिकेट चैंपियनशिप का किया उद्घाटन
Next: जीआईसी हवालबाग ने नशा उन्मूलन पर प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली निकाली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.