Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्रधान का भाई 1.16 किलो चरस के साथ गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

प्रधान का भाई 1.16 किलो चरस के साथ गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 11/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। थाना गदरपुर पुलिस ने रविवार शाम चेकिंग के दौरान ग्राम धीमरखेड़ा प्रधान के भाई को 1.16 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत एक लाख रुपये आंकी है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। सोमवार को अपने कार्यालय में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रविवार शाम थाना गदरपुर पुलिस टीम झगड़पुरी के पास संदिग्ध वाहनों की चेंकिग कर रही थी। इस दौरान टीम ने वहां से गुजर रही एक बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी को रोकने की कोशिश की तो चालक स्कूटी मोड़ने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मी ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर स्कूटी चालक ग्राम धीमरखेड़ा थाना गदरपुर निवासी इकरार पुत्र अबरार के पास से 1.16 किलो चरस बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी ग्राम धीमरखेड़ा प्रधान का भाई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह चरस को लोहाघाट के नवीन नाम के व्यक्ति से 40 हजार रुपये किलो के हिसाब से लेकर आया था। वहीं तराई में इसे 900 रुपये प्रति तोले के हिसाब से बेचता था। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी सीज कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम में बाजपुर सीओ अन्न राम आर्या, गदरपुर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, मुकेश मिश्रा, ललिता प्रसाद और सौरभ सिंह शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डीएम एसएसपी ने बुलेट पर सवार होकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Next: गोलगप्पे खाने को लेकर हुआ हंगामा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.