Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत न्याय पंचायतों में लगे जनसेवा शिविर
  • अल्मोड़ा

प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत न्याय पंचायतों में लगे जनसेवा शिविर

AltnewsUttarakhand 17/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ की भावना के अनुरूप जनपद की सभी न्याय पंचायतों में कार्यक्रमों का क्रमवार आयोजन बुधवार से शुरू हो गया है। इसी क्रम में पहले दिन जनपद के 11 विकासखंडों की 13 न्याय पंचायतों में जनसेवा शिविर आयोजित किए गए। मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने न्याय पंचायत सल्लाभाटकोट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जहां राजकीय इंटर कॉलेज भल्यूटा में शिविर लगाया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए। शिविरों के दौरान विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। न्याय पंचायत सल्लाभाटकोट में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों को एक व्हीलचेयर और दो छड़ियां वितरित की गईं। इसके साथ ही विभाग ने दो वृद्धावस्था पेंशन और एक दिव्यांग पेंशन के नए आवेदन भी प्राप्त किए। स्वास्थ्य विभाग ने 33 लोगों को चिकित्सीय परामर्श दिया और आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने 44 लोगों को परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। डेयरी विकास विभाग ने 56 ग्रामीणों को पशुपालन से संबंधित परामर्श दिया और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। खाद्य विभाग की ओर से एक यूनिट का निरस्तीकरण किया गया, जबकि तीन नई यूनिट जोड़ने की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग ने 15 भूमि प्रमाणपत्र जारी किए और एक नाम संशोधन का कार्य भी किया गया। कार्यक्रम में डीएफओ प्रदीप कुमार धौलाखंडी, पुलिस उपाधीक्षक जीडी जोशी, खंड विकास अधिकारी ललित कुमार महावर, मंगल सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविरों में पहुंचकर सेवाओं का लाभ उठाया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस ने किया पुतला दहन
Next: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया मिनी स्टेडियम का शिलान्यास, उप जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन का लोकार्पण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.