Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जनता ने भाजपा का हिसाब कर दिया: राहुल
  • राष्ट्रीय

जनता ने भाजपा का हिसाब कर दिया: राहुल

AltnewsUttarakhand 04/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्‍ली (आरएनएस)। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस की।  उन्‍होंने रायबरेली या वायनाड, व‍िपक्ष में या सरकार में रहेंगे,  हर एक सवाल का जवाब द‍िया।  उन्‍होंने कहा, जनता ने भाजपा का ह‍िसाब कर दिया है।  देश ने मोदी को नकार दिया है।  यह चुनाव सिर्फ एक राजनीत‍िक दल के ख‍िलाफ नहीं था।  एक दल, एक गर्वनमेंट स्‍ट्रक्‍चर, सीबीआई, ईडी और जूडिश‍ियरी के ख‍िलाफ हम लड़े।  क्‍योंक‍ि इन संस्‍थाओं को मोदी और अम‍ित शाह ने कैप्‍चर किया।
राहुल गांधी ने कहा, यह लड़ाई संविधान को बचाने की थी।  जब इन लोगों ने हमारे बैंक एकाउंट कैंसिल किए।  कई मुख्‍यमंत्रियों को जेल में डाला तो मुझे यकीन हो गया था क‍ि ह‍िन्‍दुस्‍तान की जनता इनके इस कदम को सफल नहीं होने देगी।  जनता को दिल से धन्‍यवाद।  आपने संविधान बचाने का पहला और बड़ा कदम ले ल‍िया है।  हम सरकारी एजेंसियों के ख‍िलाफ लड़े।  जहां भी गठबंधन बना, हम एक होकर लड़े।  कांग्रेस ने देश को एक नया विजन दे दिया है।  हम उनके प्रयासों को सफल नहीं होने देंगे।  हमने जो वादे किए थे, वो पूरे करेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, कल इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक है।  जो गठबंधन के नेता तय करेंगे, वही आख‍िरी फैसला होगा।  अपने साथियों और सहयोगियों से बात करने के बाद ही हम तय करेंगे कि सरकार बनाने के बारे में क्या करना है।  कांग्रेस अकेली नहीं है।  हमारे साथ कई अन्‍य दल हैं।  उनके साथ बैठक करेंगे, क्‍योंक‍ि सचमुच में आज हमारे पास इसका जवाब नहीं है। रायबरेली या वायनाड, कहां से रहेंगे, इस सवाल के जवाब पर राहुल गांधी ने कहा, सोचकर फैसला लेंगे।  दोनों जगह की जनता ने बहुत प्‍यार दिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जेल का बदला चाहते थे केजरीवाल, फिर क्यों आप का ऐसा हाल
Next: दहेज उत्पीड़न में तीन लोगों पर मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.