Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उप चुनाव की रणनीति बनाने को बैठेंगे भाजपा के दिग्गज
  • देहरादून

उप चुनाव की रणनीति बनाने को बैठेंगे भाजपा के दिग्गज

AltnewsUttarakhand 14/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा के दिग्गज विधानसभा उप चुनाव की रणनीति बनाने के लिए शनिवार को बैठेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, भाजपा उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम व कोर कमेटी के सदस्य इसमें शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के नतीजों की भी समीक्षा की जाएगी। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश कोर कमेटी की बैठक शाम पांच बजे से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में राजपुर रोड स्थित एक होटल में शुरू होगी, जिसमें प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार एवं कोर कमेटी के सदस्य शामिल होंगे। इसमें लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी सीटों पर हासिल हुई जीत की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इससे पहले पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे लोकसभा व विधानसभा विस्तारकों के साथ बैठक होगी। चौहान ने बताया कि 16 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से एक बजे तक लोकसभा चुनाव की प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति के साथ पार्टी नेतृत्व की बैठक होगी। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव में हासिल शानदार नतीजों को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। इसके साथ ही जिन विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की बढ़त कम रही है, उसकी समीक्षा कर वजह पता लगाई जाएगी। इसी दिन अपराह्न तीन बजे सभी जिलाध्यक्षों,जिला व सह प्रभारियों, सभी मोर्चों के अध्यक्षों समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी लोकसभा चुनाव के अनुभवों को भी साझा कर आगे की रणनीति बनाएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य आंदोलनकारियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Next: समर्थ पोर्टल पर रहेगा हर कालेज की पढ़ाई-लिखाई का हिसाब

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.