Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर आईटीबीपी कोसी में जवानों को बांधी राखी
  • अल्मोड़ा

रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर आईटीबीपी कोसी में जवानों को बांधी राखी

AltnewsUttarakhand 25/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एकल अभियान महिला विभाग, अल्मोड़ा की ओर से आईटीबीपी कोसी परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों को रक्षा-सूत्र बांधा गया। इस अवसर पर सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रसेवा के भाव को व्यक्त करते हुए भाईचारे एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एकल अभियान की कार्यकर्ताओं और आचार्यों ने आईटीबीपी के अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। जवानों ने भी इस आत्मीय पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का यह स्नेह और सम्मान उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है। इस दौरान एकल अभियान की पांच प्रमुख शिक्षाओं की जानकारी भी साझा की गई। उपस्थित लोगों को ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में अभियान द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्षाबंधन का यह आयोजन केवल पर्व मनाने तक सीमित नहीं, बल्कि देश की रक्षा में दिन-रात समर्पित जवानों के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। कार्यक्रम ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सैनिकों और समाज के बीच आत्मीय संबंधों को और मजबूत किया। कार्यक्रम में आईटीबीपी की ओर से द्वितीय कमान अधिकारी भानु प्रताप सिंह, डीसी जग मोहन, एसी मदन सिंह भंडारी, दीपक नग्नयाल एवं आशा मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक प्रभाकर तथा एकल अभियान समिति के सदस्य सुमित गुप्ता ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में मोहन भट्ट, पिंकी चौहान, सरिता, पूजा, आरती, हेमा, दामिनी सहित 33 आचार्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिला अस्पताल स्थानांतरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
Next: ईवीएम और वीवीपैट से जुड़ी निष्प्रयोज्य सामग्री के निस्तारण की तैयारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.