Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रामलीला मैदान के कथित ‘शुद्धीकरण’ पर कांग्रेस का हमला, भाजपा की मानसिकता पर उठाए सवाल
  • अल्मोड़ा

रामलीला मैदान के कथित ‘शुद्धीकरण’ पर कांग्रेस का हमला, भाजपा की मानसिकता पर उठाए सवाल

AltnewsUttarakhand 13/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद वहां कथित रूप से कराए गए ‘शुद्धीकरण यज्ञ’ को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने इसे दलित समाज के सम्मान पर चोट बताते हुए कहा कि यह घटना भाजपा की कथित जातिवादी और संकीर्ण सोच को उजागर करती है। भोज ने कहा कि यदि किसी सार्वजनिक स्थल पर किसी नेता के कार्यक्रम के बाद ‘शुद्धीकरण’ कराया जाता है तो यह केवल उस व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस सामाजिक वर्ग का भी अपमान है जिसका वह प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि जब देश के प्रमुख राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दलित समाज से आने वाले नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद ऐसा किया जाता है, तो यह गंभीर प्रश्न खड़े करता है। उन्होंने भाजपा और उससे जुड़े संगठनों से पूछा कि आखिर रामलीला मैदान किस कारण ‘अशुद्ध’ माना गया। भोज ने सवाल उठाया कि भाजपा भले ही इस आयोजन से अपना संबंध न होने की बात कह रही हो, लेकिन जनता के मन में उठ रहे सवालों का जवाब देना उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि यदि यह किसी अन्य संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम था, तो भाजपा नेताओं को इसकी खुलकर निंदा करनी चाहिए। भोज ने कहा कि किसी दलित नेता के कार्यक्रम के बाद ‘शुद्धीकरण’ जैसी घटना संविधान की भावना और सामाजिक समरसता के विपरीत है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म किसी भी व्यक्ति को उसकी जाति के आधार पर अपमानित करने की शिक्षा नहीं देता और धर्म की आड़ में सामाजिक भेदभाव को उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस पूरे प्रकरण को केवल मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान का विषय नहीं, बल्कि देश के करोड़ों दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के सम्मान तथा संविधान की मूल भावना से जुड़ा मुद्दा मानती है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि किसी व्यक्ति या संगठन द्वारा जातिगत भेदभाव या सामाजिक वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया हो तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में भाजपा की तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा नगर
Next: नई कार्यकारिणी गठन की तैयारी में यूकेडी, चुनावी अभियान की हुई समीक्षा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.