Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीखेत से गुमशुदा किशोरी 24 घंटे के भीतर अल्मोड़ा से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

रानीखेत से गुमशुदा किशोरी 24 घंटे के भीतर अल्मोड़ा से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 11/08/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। रानीखेत से गुम हुई नाबालिग किशोरी को अल्मोड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। किशोरी को खोल्टा, अल्मोड़ा स्थित आरोपी के किराये के कमरे से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार 9 अगस्त को रानीखेत निवासी गिरीश राम ने अपनी नाबालिग पुत्री के एक दिन पहले बिना बताए घर से चले जाने की सूचना कोतवाली रानीखेत में दी थी। सूचना मिलते ही गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने रानीखेत, मजखाली और खैरना क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संभावित ठिकानों और होटलों में तलाश की। सर्विलांस की भी मदद ली गई। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने दिनेश चंद्र (26) पुत्र मोहन राम, निवासी ग्राम कयाला, हवालबाग, अल्मोड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 10 अगस्त को किशोरी को आरोपी के खोल्टा स्थित किराये के कमरे से बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार किशोरी के बयानों के आधार पर मामले में धारा 140(3) बीएनएस हटाकर धारा 137(2), 64(1) बीएनएस और धारा 5/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। आवश्यक विधिक प्रक्रिया के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक हेमा कार्की, हेड कांस्टेबल जितेंद्र बिष्ट, कांस्टेबल कमल गोस्वामी, एसओजी के कांस्टेबल राजेश भट्ट और महिला कांस्टेबल रितु कोरंगा शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य-शिक्षा और सड़कों की बदहाली दूर करना सरकार की प्राथमिकता हो: दिनेश कुंजवाल
Next: बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं, बावन सीढ़ी मार्ग का गेट हटाने से मेयर का इनकार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.