Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर सोमेश्वर क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर सोमेश्वर क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

AltnewsUttarakhand 11/11/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की ओर से सोमेश्वर क्षेत्र के दूरस्थ इलाकों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय के मार्गदर्शन में सचिव शचि शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविरों का आयोजन हुकुम सिंह बोरा राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पच्चीसी और ग्राम धौलाड़ में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नालसा थीम गीत ‘एक मुठ्ठी आसमान’ से हुई। इसके बाद उपस्थित विद्यार्थियों और ग्रामीणों को मौलिक अधिकार के रूप में मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा के अधिकार, गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी शिक्षा के महत्व, महिला शिक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और आगामी 13 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया गया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पच्चीसी में ‘शिक्षा का अधिकार और सशक्तिकरण’ तथा ‘शिक्षा के माध्यम से उज्जवल कल का निर्माण’ विषयों पर निबंध, भाषण, वाद-विवाद और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘शिक्षा का महत्व’ और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सामाजिक संदेश दिया। शिविरों में अधिकार मित्र भी उपस्थित रहे। सचिव शचि शर्मा ने थाना सोमेश्वर और तहसील सोमेश्वर में संचालित लीगल एड क्लिनिकों का निरीक्षण किया तथा अधिकार मित्रों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा के भाई-बहन करेंगे ब्राजील में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व
Next: अल्मोड़ा के प्रमोद सिंह पाटनी ने एशिया एथलेटिक्स में जीते तीन स्वर्ण पदक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.