Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता अभियान

AltnewsUttarakhand 06/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के अवसर पर उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन में जनपद अल्मोड़ा में आठ दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 5 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को विकासखंड हवालबाग सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविरों और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष और जनपद न्यायाधीश श्रीकांत पांडे के मार्गदर्शन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा के आदेशानुसार आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत ग्राम भीमपुर, तड़ियाल, चौरा, कुन्छिना, तिवारीखोला, ढैली, भेंटा, नौसार के साथ ही भूतपूर्व सैनिक कल्याण कार्यालय अल्मोड़ा, उदय शंकर नाट्य अकादमी अल्मोड़ा और पूजाखेत क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में अधिकार मित्र रंजीता, दीप चंद्र, नीमा बिनवाल, हिमानी खोलिया, नरेंद्र सिंह, बबिता जोशी, यमुना प्रसाद, विजय टम्टा, सीमा मौलेखी, गिरीश चंद्र, किरन रावत, कमला उपाध्याय, ममता नेगी और पूनम पांडे ने नुक्कड़ नाटकों और संवाद के माध्यम से लोगों को कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। शिविरों में उपस्थित लोगों और छात्र-छात्राओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के दुष्परिणाम, एनसीबी की ‘जीवन को हां कहें, नशीली दवाओं को ना कहें’ ई-प्रतिज्ञा पहल, नालसा की मादक द्रव्यों के खतरे के उन्मूलन से जुड़ी योजना, निशुल्क कानूनी सहायता, साइबर अपराध से बचाव, मानसिक स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, नागरिकों के मौलिक अधिकार और कर्तव्यों, शिक्षा एवं कानून तथा प्रमुख गैर-सरकारी संगठनों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय टोल-फ्री नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446, मानस हेल्पलाइन 1933 और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए गए। अभियान के तहत जनपद के कई क्षेत्रों में अधिकार मित्रों द्वारा जागरूकता रैलियों का आयोजन भी किया गया, जिनके माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को नशामुक्त समाज और कानूनी जागरूकता का संदेश दिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर महा रैली होगी आयोजित
Next: रेफरल मामलों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, आपातकालीन लापरवाही नहीं होगी स्वीकार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.